उत्तर प्रदेश
08 Apr, 2026

लखनऊ में कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन, 2025-26 वैज्ञानिक सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का उद्घाटन करते हुए वैज्ञानिकों का सम्मान किया और विकसित उत्तर प्रदेश और भारत के लिए कृषि विज्ञान की भूमिका पर जोर दिया।

लखनऊ, 08 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कृषि वैज्ञानिकों को उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के अंतर्गत सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि विज्ञान कांग्रेस विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक जरूरी है, लेकिन कम लागत और कम संसाधनों के माध्यम से अधिक उत्पादन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अब खेत ही प्रयोगशाला बनेंगे और इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जाने चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश और समाज भी खुशहाल रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कृषि और खेती को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। पिछले दशकों में गन्ना किसानों का बकाया और बंद होती चीनी मिलों के बावजूद आज उत्तर प्रदेश अकेले देश के 55 फीसदी गन्ना उत्पादन में योगदान दे रहा है और प्रदेश में 122 चीनी मिलें सक्रिय हैं। गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले किसान आत्महत्या और पलायन कर रहे थे, परंतु डबल इंजन सरकार में किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है और उसकी आमदनी कई गुना बढ़ी है। सरकार बीज से लेकर उत्पादन की बिक्री तक नीति और सहयोग सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने बताया कि पहले किसान केवल खेती तक सीमित था, वह कारीगर और उत्पादक भी था, लेकिन अब उसे हर प्रकार से सहयोग मिलता है। बिजली, पानी, बीज और उर्वरक की समस्या समाप्त हुई है। राज्य सरकार हर गाय के पालन-पोषण के लिए 1500 रुपये प्रति माह उपलब्ध करा रही है। प्राकृतिक खेती के साथ गौशालाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा समाप्त हो गई है।

उद्घाटन सत्र में राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन (से.नि.) विकास गुप्ता, इक्रीसेट के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार और प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़