बिजनौर जनपद के झालू कस्बे में रसूलपुर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के पीछे एक खाली मकान के बरामदे में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक खराब अवस्था में पाया गया।
स्थानीय लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध आने पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे में शव पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही झालू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का निरीक्षण किया।
पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मौके से खाली इंजेक्शन की सीरिंज और नशीले पदार्थों के रैपर भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। फिलहाल शव को अज्ञात मानते हुए पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








.jpg)


