भोपाल, 06 मई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बुरहानपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न सरकारी और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे बुरहानपुर स्थित रेणुका मंडी हेलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे एमआईसी सभागृह में निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में कार्यरत उद्योगपतियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री बुरहानपुर सांसद के गृह ग्राम बोहरड़ा का दौरा करेंगे। वे सुबह 11:15 बजे ग्राम बोहरड़ा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। वहीं, दोपहर 3:00 बजे वे आभार कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।



.jpg)






