पश्चिम बंगाल
08 Apr, 2026

पांडेश्वर में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत, नामांकन रद्द की मांग

पांडेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा एजेंट ने तृणमूल उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के आरोप में शिकायत दर्ज कर नामांकन रद्द करने की मांग की है।

आसनसोल, 08 अप्रैल 2026।

पांडेश्वर विधानसभा सीट संख्या 275 में चुनावी गतिविधियों के बीच भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के चुनाव एजेंट सुशील कुमार टुडू ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चक्रवर्ती वर्तमान में आसनसोल माइंस बोर्ड ऑफ हेल्थ के चेयरमैन और पश्चिम बर्दवान आरटीए के सदस्य हैं, जो पद “ऑफिस ऑफ प्रॉफिट” की श्रेणी में आते हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इन पदों पर रहते हुए चक्रवर्ती लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जो उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बनाता है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 191(1)(a) का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन लाभ के पद पर है, तो वह चुनाव में भाग लेने के योग्य नहीं होगा जब तक उस पद को विधायिका द्वारा अयोग्यता से मुक्त घोषित नहीं किया गया हो।

साथ ही शिकायत में “पार्लियामेंट (प्रिवेंशन ऑफ डिस्क्वालिफिकेशन) एक्ट, 1959” की धारा-3 का उल्लेख भी किया गया। टुडू ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि यदि किसी सदस्य को केवल प्रतिपूरक भत्ता से अधिक लाभ मिलता है, तो यह पद “ऑफिस ऑफ प्रॉफिट” माना जाएगा।

उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से आग्रह किया कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान ही नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती की उम्मीदवारी को खारिज किया जाए। इस शिकायत के बाद पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल और बढ़ गई है और अब सभी की निगाह रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले पर टिकी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़