अपराध
04 May, 2026

जौनपुर मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार हुआ जबकि उसका साथी फरार हो गया और पुलिस जांच जारी है।

जौनपुर, 04 मई।

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत सिंह चौहान के अनुसार पुलिस टीम चोरसंड मोड़ हाईवे के पास गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार लिलहा मोड़ की ओर से आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

जैसे ही आजमगढ़ की दिशा से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का संकेत दिया गया, दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पूछताछ में उसने फरार साथी की पहचान अंकित यादव के रूप में बताई, जो गौराबादशाहपुर क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़