धुबरी, 16 मई।
धुबरी जिले के तामारहाट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक महिला की जान ले ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।
पुलिस के अनुसार तामारहाट के उत्तर काशखाना इलाके में बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें भाग्यश्री राय नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह इलाजरत है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामले में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।













.jpg)
.jpg)