खड़गपुर, 08 अप्रैल 2026।
भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने बुधवार को खड़गपुर के आठ नंबर वार्ड के मंदिरतला इलाके में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से बातचीत की और उनके समस्यों को सुना। साथ ही भाजपा सरकार आने पर सुरक्षा और विकास के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी साझा की।
दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इलाके में सभी उम्र के लोगों में भाजपा के माध्यम से बंगाल में बदलाव लाने की उम्मीद साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बुजुर्गों में यह चाहत विशेष रूप से देखने को मिल रही है। उनके अनुसार आठ से 80 साल तक के लोग सुरक्षा और विकास के बदलाव की दिशा में भाजपा के आने से आशान्वित हैं।
भाजपा के जिला सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 10 अप्रैल को खड़गपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। उनकी उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ा है। घर-घर संपर्क अभियान के साथ केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी से भाजपा का चुनावी अभियान और मजबूती पाएगा, जिससे आगामी मतदान में पार्टी की पकड़ मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
दिलीप घोष ने आम जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें और खड़गपुर तथा बंगाल में सुरक्षित और विकसित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

