भोपाल, 13 अप्रैल।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मंत्रालय में मध्यप्रदेश चावल उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में संचालित राइस मिल उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर संक्षिप्त चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग से संबंधित मुद्दों को सामने रखते हुए समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों और समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़े सभी विषयों पर समुचित विचार करते हुए व्यवहारिक निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे राइस मिलर्स को राहत मिल सके और उद्योग को मजबूती प्रदान हो।
बैठक में महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उद्योग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी।








.jpg)



