08 अप्रैल, भोपाल।
भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। एक घंटे के भीतर अपराधियों ने दो अलग-अलग मामलों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी।
पहली घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर हुई, जहां फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी ओला कैब बुक कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनका मोबाइल झपट लिया और घटनास्थल से फरार हो गए। चेलानी सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
दूसरी घटना 10 नंबर मार्केट के पास हुई, जहां एक युवक फोन पर बात कर रहा था। तभी ब्लैक एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग निकले।
दोनों मामलों का तरीका लगभग समान होने के कारण माना जा रहा है कि यह किसी सक्रिय झपटमारी गैंग की गतिविधि हो सकती है। फिलहाल दोनों पीड़ित थाने पहुंच चुके हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में लगी है।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
