नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने शुक्रवार को कुवैत के अपने समकक्ष के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय तनाव के बीच ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रवाह में स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति को आवश्यक बताया।
इस बातचीत के दौरान भारतीय मंत्री ने कुवैत में संघर्ष के कारण हुए नुकसान और प्रभावित स्थिति पर चिंता व्यक्त की तथा यह दोहराया कि क्षेत्र में स्थायी शांति केवल क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
वार्ता में भारत और कुवैत के रणनीतिक साझेदारी को व्यापार और वाणिज्य के अवसरों के माध्यम से और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध आर्थिक सहयोग को बढ़ाने और साझा समृद्धि प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भारतीय मंत्री ने कुवैत प्रशासन द्वारा वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना भी की।
दोनों मंत्रियों ने सहमति जताई कि ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार मार्गों में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर किया जाना चाहिए तथा इसका समाधान केवल शांतिपूर्ण उपायों के माध्यम से ही संभव है।
उन्होंने यह भी माना कि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने का सबसे प्रभावी मार्ग संवाद ही है और इसी पर निरंतर जोर दिया जाना चाहिए।
भारत की विश्वसनीय साझेदार की भूमिका को दोहराते हुए भारतीय पक्ष ने कुवैत को आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में सहयोग देने की तत्परता जताई, विशेषकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के संदर्भ में।









_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)