पोर्ट लुईस, 10 अप्रैल 2026।
मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के बीच अहम मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा आपसी सहयोग को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की।
यह वार्ता 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित हो रहे नौवें हिंद महासागर सम्मेलन के इतर संपन्न हुई। बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने शिशिर खनाल को नेपाल का विदेश मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच साझेदारी की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें साकार करने के लिए दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहराई देने पर विचार किया। इस बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के उपायों पर भी सहमति बनी।
गौरतलब है कि नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल गुरुवार को मॉरीशस पहुंचे थे, जहां वे सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। इस सम्मेलन में वे ‘माउंटेन–ओशन कनेक्टिविटी’ के विषय को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें हिमालयी क्षेत्रों और महासागर के बीच संबंधों को रेखांकित किया जाएगा।
नेपाल, भूपरिवेष्ठित देश होने के बावजूद अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए समुद्री मार्गों पर निर्भरता को रेखांकित करने के साथ-साथ हिंद महासागर के संरक्षण में अपनी भूमिका को भी इस मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत करेगा।









_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)