सरकार व नीतियाँ
10 Apr, 2026

देश के खजाने में मजबूती, भंडार में 9 अरब डॉलर का उछाल

देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 9.06 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 697.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिसमें स्वर्ण भंडार और विदेशी परिसंपत्तियों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए सकारात्मक संकेत सामने आए हैं, जहां विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 9.06 अरब डॉलर बढ़कर 697.12 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

इससे पहले 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 10.28 अरब डॉलर की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह घटकर 688.06 अरब डॉलर पर आ गया था।

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 1.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 552.85 अरब डॉलर पर पहुंच गईं।

इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो 7.22 अरब डॉलर बढ़कर 120.74 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार में 5.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.70 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की आरक्षित स्थिति 4.81 अरब डॉलर पर यथावत बनी रही।

उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़