अपराध
29 Apr, 2026

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, साइबर सेल ने 89 हजार रुपये पीड़ित को लौटाए

मीरजापुर में विदेश भेजने के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 89,389 रुपये वापस कराए हैं।

मीरजापुर, 29 अप्रैल

विदेश भेजने के नाम पर की गई ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कछवां थाना क्षेत्र की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। कार्रवाई के तहत ठगी गई धनराशि में से 89,389 रुपये वापस पीड़ित के खाते में जमा कराए गए।

गडौली निवासी संदीप कुमार सिंह ने 11 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर उनके खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना कछवां की साइबर टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बैंक और संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी जांच शुरू की।

लगातार की गई जांच और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई राशि का बड़ा हिस्सा यानी 89,389 रुपये वापस पीड़ित के खाते में लौटाए गए।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़