06 अप्रैल, मीरजापुर।
मीरजापुर के अदलपुरा स्थित बड़ी मां शीतला धाम में रविवार रात भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। काशी से हजारों श्रद्धालु “बधावा” लेकर मां के दरबार में पहुंचे। रात 11 बजे से भोर तक मंदिर और घाट तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
ढोल-नगाड़ों, डीजे और सड़कों की रोशनी के बीच भक्त नाचते-गाते “जय मां शीतला” के जयघोष के साथ धाम की ओर बढ़ते रहे। पुरुष और महिलाएं हाथ में फरहरा झंडा और दीप लिए पूरी यात्रा भक्ति भाव में डूबी नजर आई।
अदलपुरा शीतला घाट रंग-बिरंगे फरहरा झंडों से सज गया, जहां हर ओर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। भगत गंगा स्नान कर मां के दरबार में पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ बधावा अर्पित किया।
पूरी रात मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ कायम रही। भक्ति, संगीत और आस्था के संगम ने अदलपुरा शीतला धाम को श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जैसा माहौल प्रदान किया, जहां हर भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगाकर धन्य होता नजर आया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
