हरिद्वार, 08 अप्रैल।
श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडी घाट में एक सड़क हादसे के बाद हुई मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में कुल 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, 1 अप्रैल को चौकी चंडी घाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर यातायात बाधित करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और चौकी में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया।
घटना के अगले दिन 10 नामजद और 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में दरोगा सन्तोष सेमवाल ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में सुबोध (54), सन्दीप (22), सोनू उर्फ टुंडा (41), गोविन्द शाह उर्फ चित्रा (30) और रामबाबू उर्फ भूरा (45) शामिल हैं।


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

