कानपुर, 08 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस संकट और स्मार्ट मीटर के दबाव के चलते आम जनता के जीवन में कठिनाई बढ़ गई है, वहीं महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने समाज में भय का माहौल बना दिया है।
बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सचिव नीलम तिवारी ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान तत्काल होना चाहिए और प्रशासन को सीधे हस्तक्षेप कर आम लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन एसीएम-2 रितुप्रिया को दिया गया।
महिला समिति ने रसोई गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती किल्लत का जिक्र करते हुए बताया कि इससे न केवल घरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे होटल और ठेला-स्टाल संचालक भी परेशानी में हैं और कई लोगों को अपना व्यवसाय ठप्प करना पड़ रहा है।
साथ ही समिति ने महिलाओं और दलितों पर हो रही हिंसा, रेप, हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से इन मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सुधा सिंह, नीलम तिवारी, सीमा कटियार, आशा खालिद और मालती कटियार ने भी प्रशासन से जल्द उपाय करने की अपील की।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
