रायपुर, 21 मई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार को राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।















