मध्य प्रदेश
28 May, 2026

ट्विशा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई की पूछताछ, गिरफ्तारी की संभावना तेज

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की है और तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की संभावना तेज हो गई है।

भोपाल, 28 मई ।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच के दौरान घर के भीतर हाई इंटेंसिटी थ्री डी कैमरा स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से पूरे परिसर की 360 डिग्री एंगल से रिकॉर्डिंग की जा रही है और फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की ऊंचाई सहित अन्य पहलुओं का तकनीकी आकलन किया जा रहा है।

सुबह लगभग दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में सीबीआई टीम ने कटारा हिल्स स्थित आवास में प्रवेश किया और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की बारीकी से जांच करते हुए पूरे घर की मैपिंग की कार्रवाई शुरू की।

इसके बाद दिल्ली से आई विशेष सुरक्षा टीम ने आवास को चारों ओर से घेर लिया और फिलहाल पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है।

करीब डेढ़ घंटे बाद टीम के दो सदस्य बाहर निकले और मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ प्रश्नों के जवाब दिए, हालांकि वे विस्तृत जानकारी दिए बिना पुनः घर के अंदर चले गए।

सूत्रों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता और पूर्व न्यायाधीश की स्थिति को देखते हुए जांच एजेंसी अत्यंत सावधानी से आगे बढ़ रही है और इसी कारण दिल्ली विंग की महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम को भी भोपाल में तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई की हिरासत में है और उसकी रिमांड अवधि आगामी 29 मई को समाप्त होने वाली है।

उससे की गई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर आगे की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

उधर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से स्थिति और भी सख्त हो गई है तथा 17 पन्नों के आदेश के बाद गिरफ्तारी की औपचारिकता जल्द पूरी होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़