राजनीति
29 May, 2026

नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, संगठन बैठकों में बूथ रणनीति पर जोर

उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संगठनात्मक बैठकों में शामिल होकर बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

देहरादून, 29 मई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे, जहां बूथ स्तर की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा।

उनका यह तीन दिवसीय दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठनात्मक ढांचे को अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

सुबह के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष की मुलाकात हुई, जहां मुख्यमंत्री ने दोनों का स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके बाद देहरादून के राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में सांसदों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

दोपहर के सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग चरणों में संगठनात्मक चर्चा होगी।

साथ ही मेयर, नगर निकाय प्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी संवाद कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

शाम 4:50 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया से बातचीत करेंगे, जिसके बाद वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर मां गंगा आरती में शामिल होंगे और संत समाज के साथ संवाद करेंगे।

रात्रि में उनके लिए प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

भाजपा नेतृत्व इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मान रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ प्रबंधन, कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तराखंड का पहला विस्तृत दौरा है, जिसमें संगठन की व्यापक समीक्षा और कई महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं।

इसके अलावा वे सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे, साथ ही सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़