मध्य प्रदेश
29 May, 2026

अमरकंटक: पुष्कर बांध में डूबे व्यक्ति का शव बरामद एसडीआरएफ ने निकाला बाहर

अमरकंटक के पुष्कर बांध में नहाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह गहन तलाशी के बाद शव को बाहर निकाला।

अनूपपुर, 29 मई।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित नर्मदा नदी के पुष्कर बांध में डूबने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान बराती निवासी सुरेश सिंह धुर्वे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के अनुसार, गुरुवार को सुरेश के बांध में डूबने की सूचना मिलते ही सात सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। भूपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अनुज कुमार, शिवप्रताप सिंह, अधारी सिंह एवं भागवत सिंह की टीम ने गुरुवार शाम तक खोजबीन की, लेकिन तेज बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह टीम ने पुनः कार्य शुरू किया और गहरे पानी से शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक के स्वजनों ने बताया कि सुरेश गुरुवार सुबह गैस एजेंसी में ट्रक खाली करने के काम से निकला था। कार्य पूरा करने के बाद वह नर्मदा पुष्कर बांध पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरेश ने मना करने के बावजूद बांध के गहरे हिस्से में छलांग लगा दी थी। जिस स्थान पर वह डूबा, वहां पानी की गहराई करीब 35 से 40 फीट है। अत्यधिक गहराई के कारण स्थानीय तैराकों ने भी अंदर जाने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद ली गई।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़