न्यायपालिका
29 May, 2026

चुनावी हिंसा मामला: अभिनेता परमब्रता चट्टोपाध्याय को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2021 की चुनावी हिंसा से जुड़े एक मामले में अभिनेता परमब्रता चट्टोपाध्याय को अंतरिम राहत दी है। अदालत ने चार सप्ताह तक उन पर कड़ी कार्रवाई न करने का आदेश दिया है, लेकिन जांच जारी रहेगी।

कोलकाता, 29 मई।

पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में बंगाली फिल्म अभिनेता परमब्रता चट्टोपाध्याय को कलकत्ता उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत मिली है। शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने अभिनेता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में अगले चार सप्ताह तक किसी भी प्रकार की कड़ी पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि मामले की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी और अभिनेता को इसमें पूर्ण सहयोग करना होगा।

न्यायाधीश ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अगली सुनवाई के दौरान जांच रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करे। रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में भविष्य की दिशा तय की जाएगी।

ज्ञात हो कि यह मामला 2021 के चुनावी नतीजों के बाद से जुड़ा है। आरोप है कि परमब्रता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से विवादित और उकसाने वाली टिप्पणियां की थीं, जिससे राज्य का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस संबंध में 21 मई को गड़ियाहाट थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अदालत में अभिनेता के वकीलों ने प्राथमिकी को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि पांच साल बाद किसी कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शिकायत का कोई ठोस आधार नहीं है और उन पोस्ट से कोई प्रत्यक्ष नुकसान नहीं हुआ। इसके विपरीत, शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि अभिनेता की टिप्पणियों ने चुनाव बाद की हिंसा को बढ़ावा दिया था, जिससे कई लोग प्रभावित हुए।

इस मामले में अभिनेत्री स्वस्तिका मुखोपाध्याय का नाम भी सामने आया था, जो पहले ही गड़ियाहाट थाने में पूछताछ में शामिल हो चुकी हैं। उच्च न्यायालय ने अब शर्तों के साथ परमब्रता को अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे उन्हें फिलहाल बड़ी राहत मिली है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़