पश्चिम बंगाल
01 Jun, 2026

बालू कारोबार में वित्तीय लेनदेन मामला: टीएमसी नेत्री कल्पना शीत के आवास पर पुलिस का तलाशी अभियान

बालू कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेत्री कल्पना शीत के आवास पर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच हेतु छापेमारी की।

बेलदा, 01 जून ।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना अंतर्गत देउली स्थित तृणमूल कांग्रेस की नेत्री एवं राज्य महासचिव कल्पना शीत के आवास पर सोमवार को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। बालू कारोबार से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन मामले की जांच के सिलसिले में खड़गपुर टाउन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम ने उनके घर पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं साक्ष्यों की पड़ताल की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बालू माफियाओं के साथ कथित आर्थिक सांठगांठ और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों में कल्पना शीत को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें मामले की गहन जांच के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसी रिमांड अवधि के दौरान सोमवार को जांच टीम ने बेलदा स्थित उनके आवास का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान टीम ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेजों और संभावित सबूतों को खंगाला। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की संवेदनशीलता और जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा करने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि बालू कारोबार से जुड़ी इस पूरी चेन और आर्थिक लेनदेन के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य संभावित संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़