राजनीति
01 Jun, 2026

गुजरात में रिश्वत कांड: क्लास-1 अधिकारी गिरफ्तार, 2.64 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

गांधीनगर में एसीबी ने ऊर्जा विभाग के क्लास-1 अधिकारी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी संपत्ति का खुलासा किया।

गांधीनगर, 01 जून ।

गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऊर्जा विभाग के विद्युत निरीक्षण कार्यालय में तैनात क्लास-1 अधिकारी अश्विन बी. चौधरी को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि संबंधित अधिकारी सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों में स्थल निरीक्षण किए बिना ही एनओसी जारी करते हैं और इसके बदले में बड़ी रकम रिश्वत के रूप में वसूलते हैं। सूचना के आधार पर निगरानी रखी गई, जिसके दौरान अधिकारी की सरकारी कार से 5.51 लाख रुपये नकद और कई कीमती गिफ्ट वाउचर बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने गांधीनगर, अहमदाबाद और सूरत स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सूरत के वेसु क्षेत्र स्थित आवास पर विशेष जांच की गई, जहां से भारी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 1.76 करोड़ रुपये नकद, करीब 88.82 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 5.51 लाख रुपये के गिफ्ट वाउचर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 2.64 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

एसीबी ने अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के स्रोतों की जांच जारी है तथा आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़