टॉप न्यूज़
01 Jun, 2026

ब्रिक्स शहरीकरण फोरम 11-12 जून को दिल्ली में, समावेशी शहर विकास पर होगा मंथन

नई दिल्ली में 11-12 जून को आयोजित होने वाले ब्रिक्स शहरीकरण फोरम में सदस्य देशों के मंत्री और विशेषज्ञ समावेशी, सुरक्षित और टिकाऊ शहरी विकास तथा आपदा-रोधी ढांचे पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली, 01 जून ।

ब्रिक्स देशों के 13वें शहरीकरण फोरम की बैठक 11 और 12 जून को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह आयोजन इस वर्ष भारत में होने वाली ब्रिक्स बैठकों की श्रृंखला का एक प्रमुख मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसे प्रधानमंत्री के ‘मानवता सर्वोपरि’ दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

फोरम की मुख्य थीम ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण’ निर्धारित की गई है, जबकि इस वर्ष का विषय ‘लोगों के लिए शहर : समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग’ रखा गया है। यह विषय भारत की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शहरी विकास की योजना और शासन में नागरिकों को केंद्र में रखा जाता है।

मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देशों में तेजी से हो रहे शहरीकरण के साथ-साथ आवास, शहरी गतिशीलता, जलवायु जोखिम, नगर निकाय क्षमता, वित्तीय संसाधन और सेवा वितरण जैसी समान चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में इस मंच पर समावेशी विकास, आपदा-रोधी ढांचे, मजबूत नगर संस्थानों और डिजिटल नवाचार पर विशेष चर्चा होगी।

दो दिवसीय कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। पहले दिन उद्घाटन सत्र के साथ उच्चस्तरीय बैठक होगी, जबकि प्रतिनिधियों को दिल्ली में शहरी परिवर्तन से जुड़े स्थलों का दौरा भी कराया जाएगा। दूसरे दिन विषयगत पैनल चर्चाएं और द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें सदस्य देशों के अनुभव साझा किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत इससे पहले 2013 में नई दिल्ली, 2016 में विशाखापत्तनम और 2021 में वर्चुअल माध्यम से ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी कर चुका है। इस प्रकार यह चौथी बार है जब भारत इस महत्वपूर्ण मंच की मेजबानी कर रहा है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़