प्रशासनिक खबरें
03 Jun, 2026

भोपाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चोर समेत कई मामलों में सफलता

भोपाल में पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी, फरार इनामी अपराधी की पकड़ और लापता नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी कर अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

भोपाल, 03 जून ।

शहर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत भोपाल पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलताएं प्राप्त हुई हैं। अलग-अलग थानों की कार्रवाई में चोरी, गंभीर अपराध और गुमशुदगी से जुड़े मामलों का समाधान किया गया।

ऐशबाग थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ छोटा जावेद को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उस पर लगभग 20 प्रकरण दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार 31 मई को फरियादी ने अपना ई-रिक्शा पुल बोगदा क्षेत्र में खड़ा किया था, जो कुछ समय बाद गायब हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को अर्जुन नगर ग्राउंड क्षेत्र से दबोच लिया।

इसी तरह कमला नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराध के मामले में छह माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी शोहिल उर्फ सोयाल खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे उसके रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया।

वहीं शाहपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय लापता बालिका को सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका के लापता होने की शिकायत 31 मई को दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

जांच के दौरान 3 जून को बालिका को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़