मध्य प्रदेश
15 May, 2026

इंदौर में 24 घंटे में बड़ा एक्शन, उज्जैन से सकुशल मिलीं तीन नाबालिग बालिकाएं

इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उज्जैन से तीन अपहृत नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।

भोपाल, 15 मई।

प्रदेश में गुमशुदा और अपहृत बच्चों की सुरक्षित तलाश को प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में इंदौर जिले की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बालिकाओं को महज 24 घंटे के भीतर उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

जानकारी के अनुसार 14 मई को थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र से तीन नाबालिग बालिकाओं के गुम होने और अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित की गई और बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की। आसपास के इलाकों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए अहम जानकारी जुटाई गई। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए तीनों बालिकाओं को उज्जैन से 24 घंटे के भीतर सुरक्षित खोज निकाला।

दस्तयाबी के बाद बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विवरण: इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उज्जैन से तीन अपहृत नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़