मध्य प्रदेश
07 May, 2026

विदिशा में पर्यटन और जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण, संभागायुक्त ने दिए निर्देश

विदिशा में संभागायुक्त ने पर्यटन स्थल, मोटर बोट संचालन, फलोद्यान योजना और जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण कर सुरक्षा, विकास और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने पर जोर दिया।

विदिशा, 07 मई।

भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने गुरुवार को विदिशा जिले के उदयगिरि जंगल रिसोर्ट पहुंचकर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बेस नदी में संचालित मोटर बोट संचालन व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं और पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी ली।

संभागायुक्त ने मोटर बोट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों, लाइफ जैकेट व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी गतिविधियां निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित की जाएं।

उन्होंने उदयगिरि क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले की पहचान को नई दिशा मिलेगी।

इसके बाद “एक बगिया मां के नाम” योजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त ग्राम वामनसेड़ा पहुंचे, जहां मनरेगा के तहत विकसित किए जा रहे फलोद्यान कार्यों का अवलोकन किया गया। यहां हितग्राही द्वारा लगाए गए हाईब्रिड अमरूद पौधों और मिश्रित खेती से हो रही आय वृद्धि की जानकारी ली गई।

संभागायुक्त ने कहा कि यह योजना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि फलोद्यान आधारित गतिविधियां किसानों की आय बढ़ाने के साथ दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही हैं।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा करते हुए अधिकारियों को किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम सलैया में ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त ने जनभागीदारी से हो रहे जल संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में जल संरक्षण, पुनर्जीवन और जल संचय क्षमता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीण भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़