उत्तर प्रदेश
14 May, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने से दुखी छात्र ने की आत्महत्या, मीरजापुर के भैसा गांव में दर्दनाक घटना

मीरजापुर के भैसा गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल होने पर छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

मीरजापुर, 14 मई।

कछवां थाना क्षेत्र के भैसा गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण होने से मानसिक रूप से आहत एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।

ग्राम पंचायत भैसा निवासी शिवांश चौबे, पुत्र अनुज चौबे, बुधवार देर शाम सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देखने के बाद अत्यंत तनाव में आ गया। बताया गया कि असफलता से वह गहरे मानसिक दबाव में चला गया था।

परिजनों के अनुसार, शिवांश बिना किसी को बताए अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। इस दृश्य से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़