उत्तराखंड
15 May, 2026

झबरेड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हरिद्वार, 15 मई।

झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22 वर्ष), पुत्र रोशन, और रितिक (21 वर्ष), पुत्र माधव, दोनों मजदूरी का कार्य करते थे और गुरुवार शाम झबरेड़ा से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान साबतवाली गांव के गेट के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना झबरेड़ा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़