असम, 10 अप्रैल 2026।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत करीमगंज नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर 9 अप्रैल को हुए मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द करते हुए पुनर्मतदान कराने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में नई मतदान प्रक्रिया 11 अप्रैल को कराई जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58(2)(ए) के प्रावधानों के तहत प्राप्त रिपोर्टों और परिस्थितियों की समीक्षा के बाद मतदान केंद्र संख्या 239 बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पर हुए मतदान को अमान्य घोषित किया गया है। हालांकि आयोग द्वारा मतदान रद्द किए जाने के कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि संबंधित मतदान केंद्र पर 11 अप्रैल शनिवार को पुनर्मतदान कराया जाए, जिसका समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि पुनर्मतदान की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाए तथा सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को इसकी सूचना लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए, जबकि पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।








_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)