राजनीति
10 Apr, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री का होगा अभिनंदन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार के कदम पर 13 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा और संसद में इसके संशोधन पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करने की तैयारी की गई है। इस संबंध में 13 अप्रैल को विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित कई महिला मंत्री और सांसदों की उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। यह आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिसे वर्ष 2029 तक पूर्ण रूप से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

सितंबर 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित इस अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए अब 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए बजट सत्र की अवधि को तीन दिन बढ़ाया गया है।

16 से 18 अप्रैल तक संसद में इस अधिनियम में आवश्यक संशोधनों पर चर्चा की जाएगी और इसे पारित किया जाएगा। संशोधन के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित हो जाएगा।

इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका प्रदान करना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़