नई दिल्ली, 15 मई।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में फर्जी डिग्री लेकर वकालत कर रहे लोगों पर गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि “हजारों फर्जी लोग काला कोट पहनकर घूम रहे हैं, जिनकी डिग्रियों पर संदेह है। इस मामले में सीबीआई को कुछ करना चाहिए।”
अदालत यह टिप्पणी दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन में देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान कर रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता संजय दुबे के सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की गई भाषा पर भी नाराजगी जताई।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पेशे में अनुशासन और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कई युवा वकील रोजगार नहीं मिलने के कारण सोशल मीडिया और आरटीआई गतिविधियों में “कॉकरोच की तरह” फैल रहे हैं। कोर्ट ने इसे न्यायिक पेशे की गरिमा के लिए चिंताजनक बताया। बाद में याचिकाकर्ता ने अदालत से माफी मांगते हुए अपनी याचिका वापस ले ली।










.jpg)
.jpg)



