मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान की सुविधा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष अवसर

महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में ऑनलाइन दान व्यवस्था शुरू होने जा रही है, जिसके तहत श्रद्धालु भोग आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल को भोग अर्पित कर सकेंगे और वर्षभर अग्रिम बुकिंग की सुविधा भी प्राप्त होगी।

उज्जैन 29 अप्रैल।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान की प्रक्रिया अब ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत दान देने वाले भक्तों को भोग आरती में भगवान महाकाल को भोग अर्पित करने का विशेष अवसर भी प्रदान किया जाएगा। यह नई व्यवस्था अगले सोमवार से प्रारंभ हो सकती है।

मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार अन्न क्षेत्र पूर्ण रूप से दान आधारित व्यवस्था पर संचालित होता है। यहां प्रतिदिन दो पालियों में लगभग नौ हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से दान प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है।

इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे दान कर सकेंगे। भोजन प्रसादी के लिए दोनों समय हेतु एक लाख दस हजार रुपये, एक समय के लिए इक्यावन हजार रुपये तथा मीठे प्रसाद के लिए इक्कीस हजार रुपये का दान निर्धारित किया गया है। इससे पूर्व यह व्यवस्था केवल ऑफलाइन थी, जिसमें श्रद्धालुओं को स्वयं अन्न क्षेत्र पहुंचकर दान करना पड़ता था।

अब श्रद्धालु वर्ष के तीन सौ पैंसठ दिनों में किसी भी तिथि के लिए अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे। जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसरों पर भी भोजन प्रसादी का आयोजन कराया जा सकेगा। इस व्यवस्था के तहत दान देने वाले श्रद्धालुओं को भोग आरती के समय मंदिर ले जाया जाएगा और उनके हाथों से भगवान महाकाल को भोग अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

मंदिर समिति का मानना है कि इस पहल से अधिक संख्या में श्रद्धालु अन्न क्षेत्र सेवा से जुड़ सकेंगे और उन्हें एक नया आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़