अन्य राज्य
06 May, 2026

भुवनेश्वर में अपार्टमेंट में भीषण आग, बच्ची समेत तीन की मौत

भुवनेश्वर के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दमकल टीम ने 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भुवनेश्वर, 06 मई।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार सुबह एक रिहायशी अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे बसंती विला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, जिससे पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के दौरान अपार्टमेंट में मौजूद सुरक्षा गार्ड विश्वजीत बेहरा (70) और सुलता बेहरा (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय तेजस्विनी बेहरा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक विश्वजीत अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग के बीच फंसे करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़