मीरजापुर, 09 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे हर घर संपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रूखड़घाट वार्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट की सफाई कर लोगों में स्वच्छता का संदेश भी फैलाया।
जनसंपर्क के दौरान मनोज जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया कि गरीबों को आवास योजना, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, कोविड काल में मुफ्त राशन वितरण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से व्यापक लाभ पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर जनता के हित में काम कर रही है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, रामआसरे सरोज, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, सभासद धीरज सोनकर, बाबूराम गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


.jpg)








.jpg)

