मध्य प्रदेश
11 Apr, 2026

जनसुनवाई में मंत्री तोमर का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देने के साथ ही पक्षियों के लिए जल व्यवस्था करने का आह्वान किया।

भोपाल, 11 अप्रैल 2026।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर स्थित रेसकोर्स रोड के 38 नंबर शासकीय कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री तोमर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर सुख-दुख में वे जनता के साथ खड़े रहेंगे।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री तोमर ने गर्मी के मौसम में पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी पहल की। उन्होंने रिंकू बुंदेला के सहयोग से मिट्टी के पानी के पात्र वितरित करते हुए लोगों से अपील की कि वे इन्हें अपने घरों की छत, बालकनी या पेड़ों पर रखकर नियमित रूप से पानी भरें।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जहां लोगों को पानी की सुविधा मिल जाती है, वहीं पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़