मीरजापुर, 12 मई।
मीरजापुर जिले में गेहूं खरीद शुरू हुए लगभग पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद मड़िहान तहसील क्षेत्र के रजौहां स्थित पचोखरा खुर्द सहकारी समिति के सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ न होने से किसानों में गहरा असंतोष देखने को मिला है। इसी को लेकर मंगलवार को किसानों ने केंद्र पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों का कहना है कि सरकार स्तर पर गेहूं खरीद को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है और व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कई किसान लगातार कई दिनों से अपने गेहूं की तौल कराने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खरीद कार्य शुरू नहीं हो सका है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने यह भी बताया कि खुले में रखा गया गेहूं लगातार मौसम की मार झेल रहा है, जिससे फसल के खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। समय पर तौल न होने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
किसानों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से खरीद शुरू कराने, तौल व्यवस्था को सुचारु बनाने और केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एडीसीओ सोनिया टंडन ने बताया कि तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबित होने के कारण खरीद कार्य शुरू नहीं







.jpg)



