मध्य प्रदेश
13 Apr, 2026

आधुनिक तकनीक से साइबर ठगों पर शिकंजा, देवास में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए पुलिस ने विभिन्न जिलों में सायबर ठगी से जुड़े गिरोहों का पर्दाफाश कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 13 अप्रैल

आधुनिक तकनीक, तेज प्रतिक्रिया तंत्र और सुनियोजित रणनीति के सहारे मध्यप्रदेश पुलिस लगातार सायबर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। देवास और विदिशा सहित अन्य जिलों में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

देवास जिले में दर्ज एक मामले में फरियादी के मोबाइल पर संदिग्ध लिंक भेजकर उसे हैक किया गया और 7 लाख 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस प्रकरण में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करीब 1600 किलोमीटर दूर हावड़ा और 800 किलोमीटर दूर दिल्ली से जुड़े गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 लाख 96 हजार 500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

प्रदेश में लागू विशेष प्रणाली के तहत एक लाख रुपये से अधिक की सायबर ठगी की शिकायत मिलते ही मामला स्वतः दर्ज कर लिया जाता है और संबंधित जिले में जांच शुरू कर दी जाती है। इस प्रक्रिया में शुरुआती समय में बैंक खातों को फ्रीज कर डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाते हैं, जिससे ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ती है।

विदिशा जिले में कई वर्षों से संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रतलाम में एक मल्टी-स्टेट सायबर ठगी नेटवर्क से जुड़े म्यूल अकाउंट का खुलासा हुआ, जिसमें लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया। वहीं इटारसी में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहें और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़