उत्तर प्रदेश
28 Apr, 2026

मोहनलालगंज में फांसी लगाकर राजमिस्त्री ने की आत्महत्या

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक राजमिस्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घरेलू विवाद के पहलू पर जांच शुरू की।

लखनऊ, 28 अप्रैल।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक राजमिस्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

ग्राम कल्ली पूरब घाघ निवासी 40 वर्षीय बबलू गौतम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को उसने अपने घर के प्रथम तल स्थित कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों से पूछताछ में प्रारंभिक रूप से घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़