राजस्थान
15 May, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ई-वाहन से किया सफर, सादगी और ईंधन बचत का दिया संदेश

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा कर सादगी और ईंधन बचत को बढ़ावा देते हुए एनर्जी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे।

जयपुर, 15 मई।

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक विशेष पहल करते हुए अपने निर्धारित काफिले के वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन से मुख्यमंत्री कार्यालय से एनर्जी कॉन्क्लेव के लिए मेरियट होटल तक का सफर तय किया।

यह कदम सादगी और मितव्ययिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया बताया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को व्यक्तिगत संकल्प के रूप में अपनाया है।

इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या में कमी की थी और अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई थी कि वे काफिले में वाहनों की संख्या घटाएं, ईंधन की खपत कम करें तथा पेट्रोल-डीजल के उपयोग में मितव्ययिता बरतें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़