मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

अब शहर की रैंकिंग जनता के हाथ में, स्वच्छता पर जन प्रतिक्रिया बनेगी निर्णायक

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत नागरिक प्रतिक्रिया को आधार बनाकर भोपाल की स्वच्छता रैंकिंग तय होगी और मई में दिल्ली की टीम शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी।

भोपाल 29 अप्रैल। 

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत नागरिकों से प्रतिक्रिया लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। वेबसाइट शुरू होते ही भोपाल को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के उद्देश्य से नागरिकों ने अपनी राय दर्ज करना शुरू कर दिया है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग तय करने में यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, क्योंकि इसी जन प्रतिक्रिया के आधार पर अगले महीने केंद्र सरकार की टीम शहर की वास्तविक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचेगी।

शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है और अंतिम चरण में मई माह के दौरान दिल्ली की टीम भोपाल का दौरा करेगी। यह टीम नागरिक प्रतिक्रिया के आधार पर शहर की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन करेगी, जिसके बाद देशभर के शहरों की अंतिम रैंकिंग घोषित की जाएगी।

हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने भोपाल को प्रथम स्थान पर लाने का दावा किया है। इसके लिए अधिक से अधिक नागरिक प्रतिक्रिया आवश्यक बताई गई है। प्रतिक्रिया के दौरान सफाई व्यवस्था से जुड़े तेरह प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

वेबसाइट शुरू होते ही महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा सहित विभिन्न विधायक और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने मोबाइल से प्रतिक्रिया दर्ज की। अब जिम्मेदारी शहरवासियों की मानी जा रही है कि वे भी अपने भोपाल के लिए मतदान करें।

शहर की सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी मैदान में उतार दिए गए हैं। आयुक्त संस्कृति जैन ने जोन उन्नीस के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही एक सौ छह अधिकारी-कर्मचारियों को नोडल के रूप में नियुक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़