अपराध
06 May, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ व अपहरण प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार

बहराइच के हरदी क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच, 05 मई

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। नाबालिग घर की छत पर सो रही थी और जब वह मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, उसी दौरान गांव का एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर नाबालिग को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसे घर से बाहर ले जाने की कोशिश की।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिससे वे डरे हुए हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के 164 के बयान के आधार पर आगे की विवेचना में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़