मध्य प्रदेश
15 May, 2026

पटाखा फैक्ट्री हादसे की जांच में सनसनीखेज खुलासा, मैग्नीशियम बना वजह

देवास जिले के टोंककलां क्षेत्र में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की प्रारंभिक जांच में मैग्नीशियम पाउडर की रासायनिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी को हादसे का कारण माना गया है तथा कई नियम उल्लंघन सामने आए हैं।

देवास, 15 मई।

देवास जिले के टोंककलां क्षेत्र में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में श्रम विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में हादसे के पीछे तकनीकी कारणों के साथ-साथ गंभीर लापरवाही की आशंका भी जताई गई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मैग्नीशियम पाउडर और पानी के संपर्क में आने से तेज रासायनिक प्रतिक्रिया हुई, जिसे विस्फोट का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके साथ ही बारूद की हैंडलिंग के दौरान स्थैतिक विद्युत आवेश बनने से आग लगने की संभावना भी जताई गई है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही वहां पटाखा निर्माण शुरू कर दिया गया था, जबकि सुरक्षा मानकों की जांच और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी।

जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि इकाई के पास विस्फोटक लाइसेंस तो मौजूद था, लेकिन कारखाना अधिनियम के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इससे सुरक्षा नियमों की अनदेखी स्पष्ट होती है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

रिपोर्ट में कारखाने के पंजीकरण में अनियमितता, अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी, श्रमिक रिकॉर्ड का अभाव और आपातकालीन योजना न होने जैसे गंभीर उल्लंघन भी सामने आए हैं।

इसके अलावा खतरनाक रसायनों के बीच काम करने वाले श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण और जानकारी न दिए जाने को भी बड़ी लापरवाही माना गया है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़