बलौदाबाजार, 13 मई।
प्राकृतिक आपदा के कारण हुई दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में उनके निकट परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिससे कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में कांतिबाई सोनी, पति रामचरण सोनी, निवासी ग्राम टुण्डरा, तहसील टुण्डरा तथा सावित्री वैष्णव, पति भोलादास वैष्णव, निवासी ग्राम मड़वा, तहसील टुण्डरा शामिल हैं, जिनकी तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि आरटीजीएस के माध्यम से सहायता राशि सीधे पीड़ित परिजनों के बैंक खातों में जमा की जाए।









.jpg)


.jpg)

