नई दिल्ली, 10 अप्रैल।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ चल रही मतभेद की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर “वॉयस रेज्ड, प्राइस पेड” नाम से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में संसद में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के कई क्लिप्स को शामिल किया गया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग उनके संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, उनके लिए उनका काम ही जवाब देगा। चड्ढा ने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें गलत बताया और कहा कि वे संसद में जनता के मुद्दे उठाने जाते हैं, न कि केवल हंगामा करने के लिए।
गौरतलब है कि दो अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। पार्टी की ओर से उन पर संसद में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख न अपनाने और “सॉफ्ट पीआर” करने जैसे आरोप लगाए गए थे।


.jpg)


_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)

