अयोध्या, 25 मई ।
अयोध्या स्थित राम नगरी में राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रथम वर्षगांठ गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेगा।
यज्ञशाला में आयोजित कार्यक्रम में राम परिवार को नवीन वस्त्र अर्पित किए जाएंगे तथा 56 प्रकार के भोग का भोग लगाया जाएगा।
इसके साथ ही वाल्मीकि रामायण का विधिवत पारायण भी किया जाएगा, जिससे धार्मिक अनुष्ठान का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।
पिछले वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर राम परिवार सहित शेषावतार और परकोटे में स्थित छह मंदिरों की स्थापना की गई थी।
इस वर्ष प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन सादगीपूर्ण समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भक्तिभाव और धार्मिक परंपराओं का विशेष पालन किया जाएगा।
राम मंदिर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।






.jpg)







