मुरादाबाद, 11 मई।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में निकाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, कामकाज के सिलसिले में दिल्ली में परिवार के साथ रहने के दौरान उसकी पहचान बरेली जिले के मोहनपुर गांव निवासी अनस से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई तो 4 नवंबर 2025 को दोनों की मंगनी की रस्म भी पूरी करा दी गई। इसके बावजूद आरोपित ने निकाह नहीं किया। युवती के मुताबिक बीते 25 अप्रैल को जब उसने युवक से शादी को लेकर बातचीत की तो उसने साफ मना कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कहने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सोमवार को बिलारी पुलिस ने आरोपित अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।





.jpg)






