मध्य प्रदेश
11 Apr, 2026

आगरमालवा में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

आगरमालवा, 11 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समग्र विकास, विभिन्न विभागों की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए “स्कूल चले हम अभियान” को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं और जिन विद्यालयों में बाउंड्री नहीं है, वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही छात्रावासों के संचालन और आवश्यक पुनर्व्यवस्थापन पर भी चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने 14 वर्ष तक की बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने और कार्य गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया गया। सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा आगामी डॉ. अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने और “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट पर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़