अपराध
11 May, 2026

रजनीगंधा उधार न देने पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

अररिया के समौल गांव में रजनीगंधा का उधार देने से इनकार करने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच और छापेमारी शुरू कर दी है।

अररिया, 11 मई।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरखा पंचायत के समौल गांव में रजनीगंधा का उधार देने से इनकार करने पर एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय दुकानदार इंद्रानंद यादव अपनी दुकान के पास ही सो रहे थे। इसी दौरान समौल वार्ड संख्या 14 का निवासी एक युवक शराब के नशे में दुकान खुलवाकर रजनीगंधा का उधार मांगने लगा। जब दुकानदार ने उधार देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बताया गया कि इसके बाद आरोपी ने घर पर फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दुकानदार को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी वारदात को कई लोगों ने देखा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़