Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

रतनपुर बॉर्डर पर 35 लाख की अवैध शराब जब्त

डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर पुलिस ने ट्रक कंटेनर से 35 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

डूंगरपुर, 23 जुलाई।

जिले में अवैध गतिविधियों और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर से करीब 35 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी के मार्गदर्शन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र देवल तथा रतनपुर चौकी पुलिस टीम ने की।

थानाधिकारी ने बताया कि उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ पुलिस दल के साथ रतनपुर चौकी के सामने एनएच-48 पर उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाले मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार सुबह करीब 7:40 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर की ओर से आ रहे एक टाटा कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने वाहन में प्लास्टिक की छोटी बोतलें होने की जानकारी दी। संदेह होने पर जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो सामने प्लास्टिक की बोतलों और मसालों के कार्टन रखे मिले। गहन जांच में इनके पीछे विभिन्न ब्रांड की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 268 कार्टन छिपाकर रखे हुए पाए गए, जिन पर "फॉर सेल ओनली इन हरियाणा" अंकित था।

पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार (40) पुत्र कृष्ण वर्मा निवासी अकबरपुर, थाना लोहारू, जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए गए ट्रक कंटेनर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और उसके मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़